रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा का एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिए गए थे, उनके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आवेदनों के लिए संशोधन के लिए लिंक सक्रिय की जाएगी।
किन्हें मिलेगा फायेदा?
आरआरबी ग्रुप डी 2019 परीक्षा उन उम्मीदवारों को एकमुश्त मौका देगी जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए थे। हालांकि, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह संशोधन लिंक केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिनके आवेदन "अमान्य तस्वीर और / या हस्ताक्षर के आधार पर" खारिज कर दिए गए थे।
महत्वपूर्ण सलाह
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीईएन नंबर आरआरसी-01/2019 (आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध) में उल्लिखित विनिर्देश के अनुसार अपनी स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखें।"