फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB MI Exam Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, एक लाख से ज्यादा नौकरियों के लिए 15 दिसंबर से परीक्षा

Sat, 12 Dec 2020 05:15 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

RRB MI Recruitment Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्ट्रियल और अलग-अलग श्रेणी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए ई- एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन नौकरियों के लिए आवेदन किया है, वे अपना ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।  अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों के जरिए अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


15 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
आरआरबी एमआई परीक्षा 2020 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा है, जो कि 15 दिसंबर 2020 से शुरू होगी और 18 दिसंबर 2020 तक होगी। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी  दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तारीख 31 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा के जरिए 1.4 लाख रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उनको परीक्षा के ई-ए़डमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को रजिस्ट्र्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए लॉग इन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं। ध्यान रहे कि बिना ई-एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


इसे भी पढ़ें-मौका! डीआरडीओ ने लड़कियों के लिए निकाली स्कॉलरशिप, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें