फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP Recruitment 2024: सहायक लोको पायलट भर्ती में तीन गुना बढ़ेंगी पदों की संख्या! देखें जोन-वार रिक्तियां

Wed, 19 Jun 2024 02:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी में निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है। पहले जारी नोटिस के अनुसार, रिक्तियों की संख्या 5,696 थी।
विज्ञापन
RRB ALP Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनवरी में निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में रिक्तियों की संख्या में तीन गुना से भी ज्यादा इजाफा करने का निर्णय लिया है। पहले जारी नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती के तहत कुल 5,696 रिक्तयों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। निर्णय के बाद इन रिक्तियों की संख्या बढ़कर 18,799 हो जाएगी।

विज्ञापन

जल्द जारी होगा नोटिस

बोर्ड जल्द ही भर्ती की संशोधित आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर देगा, जिसमें जोनवाइज व कैटेगरी वाइज रिक्तियों की बढ़ी संख्या होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी के सभी जोन को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे वैकेंसी बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को फिर से चॉइस रिवाइज करने का अवसर दें। इस निर्णय के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वरीयता संशोधित करने का अवसर भी मिलेगा।

जोन-वार संशोधित रिक्तियां

यहां देखें किस रेलवे जोन में बढ़कर कितने पद होंगे-
जोन बोर्ड द्वारा अधिसूचित रिक्तियां बढ़ी हुई रिक्तियां
मध्य रेलवे  535 1783
पूर्व मध्य रेलवे  76 76
पूर्वी तटीय रेलवे  479 1595
पूर्वी रेलवे  415 1382
उत्तर मध्य रेलवे  241 802
पूर्वोत्तर रेलवे  43 143
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे  129 428
उत्तरी रेलवे  150 150
उत्तर पश्चिमी रेलवे  228 761
दक्षिण मध्य रेलवे  585 1949
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  1192 3973
दक्षिण पूर्वी रेलवे  300 1001
दक्षिणी रेलवे  218 726
दक्षिण पश्चिमी रेलवे  473 1576
पश्चिम मध्य रेलवे  219 729
पश्चिमी रेलवे  413 1376
कुल  5696 18799

RRB ALP Age Limit: आयुसीमा

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क

आरआरबी एएलपी 2024 आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में पांच चरण शामिल होंगे: 
  1. पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
  2. दूसरा चरण (CBT 2)
  3. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  4. दस्तावेज सत्यापन (DV)
  5. मेडिकल परीक्षा (ME)

आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
  • हाल ही में, सफेद पृष्ठभूमि पर लिया गया जेपीईजी प्रारूप में रंगीन पासपोर्ट फोटो, फाइल का आकार 30-70 KB होना चाहिए।
  • JPEG में स्कैन किए गए हस्ताक्षर, फाइल का साइज 30-70 KB होना चाहिए।
  • पीडीएफ प्रारूप में एससी, एसटी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। प्रमाणपत्र का आकार 500 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। मुफ्त ट्रेन यात्रा पास के लिए एससी, एसटी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
  • अधिसूचना में, आरआरबी ने उम्मीदवारों से फोटो की कम से कम 12 प्रतियां रखने के लिए कहा, क्योंकि बाद के चरणों में भी इसकी आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

आरआरबी एएलपी शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/रखरखाव मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिकल (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेडों में एनसीवीटी/एससीवीटी के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना चाहिए।
या
आईटीआई के बदले किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न स्ट्रीम्स के संयोजन के साथ 10वीं उत्तीर्ण हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें