फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP Admit Card: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड जारी, केंद्र पर ये दस्तावेज लेकर जाएं

Fri, 24 Jul 2026 08:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी-1 परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया है, जबकि सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा कब होगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती CEN 01/2025 के तहत 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए हो रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे-
  • अभ्यर्थी का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा-
  • आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप (यदि आवश्यक हो)
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो

इनमें से कोई भी जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 01/2025 – आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें