यूपीएससी सीएमएस एग्जाम कब है?
यूपीएससी की संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी। परीक्षा दो पेपरों में होगी और दोनों निर्धारित शिफ्ट में कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे।
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
- काला बॉल प्वाइंट पेन
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
समय से पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें और रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें। UPSC परीक्षा शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर देता है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।