आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा कब होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती CEN 01/2025 के तहत 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए हो रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे-
- अभ्यर्थी का नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा-
- आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति
- सिटी इंटिमेशन स्लिप (यदि आवश्यक हो)
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
इनमें से कोई भी जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।