आपत्ति दर्ज करने का मौका
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती या गड़बड़ी लगती है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए एक तय समय दिया गया है।
उम्मीदवार 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
परीक्षा और भर्ती की जानकारी
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। कुछ उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा 11 मार्च को कराई गई थी। यह भर्ती अभियान कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जो सीईएन 01/2025 के तहत है।
जरूरी निर्देश
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि जो भी उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करें, वे उसके साथ सही कारण और प्रमाण जरूर दें। सभी आपत्तियों की जांच के बाद आरआरबी फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर ही अपनी आपत्ति दर्ज कर दें।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने जवाबों को ध्यान से जांचें और जरूरत होने पर समय रहते आपत्ति जरूर दर्ज करें।