आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट (relaxation) प्रदान की गई है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित है। सामान्य वर्ग और कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये राजस्थान के नॉन-कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 400 रुपये वहीं, सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in)(rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे ध्यानपूर्वक जांचें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।