राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) स्टेटिस्टिकल ऑफिसर (सांख्यिकी अधिकारी) के नतीजे जारी हो चुके हैं। साक्षात्कार के बाद कुल 12 अभ्यर्थियों को चुना गया है। ये सभी अभ्यर्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट के हैं। खास बात यह है कि भर्ती भी 12 पदों के लिए ही थी। सभी पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी सफल हुए हैं।
इन 12 अभ्यर्थियों के अलावा 7 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में भी रखा गया है। इस वेटिंग लिस्ट में भी सभी विद्यार्थी आरयू के ही हैं।
बता दें कि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में स्टेटिस्टिकल ऑफिसर के 12 पदों पर 2015- 16 में भर्ती निकली थी। करीब एक साल पहले इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 और 12 जून 2019 को हुए थे। अंतिम परिणाम बुधवार शाम काे घोषित किया गया।
विवि से पहले भी 81 विद्यार्थी बन चुके एसओ
विभाग के प्राे. जयंत सिंह ने बताया कि हर साल आईएसएस में यहां के विद्यार्थी चुने जाते हैं। आरपीएससी की ओर से इससे पहले 183 एसओ की भर्ती निकली थी। तब भी आरयू के स्टैटिस्टिक्स, इकाेनाॅमिक्स और एबीएसटी विभाग के 81 स्टूडेंट्स एसओ बने थे। उनमें इकाेनाॅमिक्स के करीब 55 छात्र शामिल थे।
RPSC की मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।