शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य है।
विभागवार योग्यता इस प्रकार है:
| विषय समूह |
शैक्षणिक योग्यता विवरण |
| हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती |
संबंधित विषय में स्नातक + NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. |
| सामाजिक विज्ञान |
स्नातक में कम से कम दो वैकल्पिक विषय (इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, दर्शन) + B.Ed. |
| विज्ञान |
स्नातक में कम से कम दो विषय (भौतिकी, रसायन, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री) + B.Ed. |
आयु सीमा
अधिकतर विषयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी विषयों पर लागू होती है, जिनमें किसी भी तरह की आयु छूट नहीं दी गई है। हालांकि, सिंधी और गुजराती विषयों के अभ्यर्थियों को 3 साल की अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी। इसका कारण यह है कि इन विषयों में पिछली भर्ती 2013 में हुई थी और तब से कोई नई भर्ती अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
चयन प्रक्रिया
सीनियर टीचर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होने की संभावना है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से कराया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहारिया जनजाति और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। सभी अभ्यर्थियों से यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कराया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी SSO ID से लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन की कॉपी डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।