फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक हिंदी परीक्षा का परिणाम जारी, संस्कृत विभाग के लिए कुल 39 चयनित

Thu, 07 Aug 2025 06:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पात्रता जांच उपरांत उक्त विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 39 अभ्यर्थी को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। 
 
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत हिंदी विषय के पद हेतु पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 6 मई 2025 को हिंदी  विषय के लिए जारी विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत उक्त विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 39 अभ्यर्थी को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

 

विज्ञापन

RPSC Sr Teacher Cutoff: कटऑफ अंक भी घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा चयन प्रक्रिया में उपयोग किए गए कटऑफ मार्क्स की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के लिए अलग-अलग जारी की गई है।

Scheduled Area Cut Off: अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ
 
श्रेणी कटऑफ मार्क्स जन्म तिथि
General (UR) 288.74 25-07-1992
ST (GEN WE) 230.19 21-07-1988
ST (GEN) Horizontal आरक्षण के तहत भरा गया  

Non-Scheduled Area Cut Off: गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ
 
श्रेणी उपश्रेणी कटऑफ मार्क्स जन्म तिथि
General (UR) GEN 351.13 06-07-2001
  GEN. WE 313.65 07-11-1990
  WD 273.42 07-11-1990
SC GEN 316.13 10-07-1991
  GEN. WE 306.02 11-08-1998
ST GEN 169.81 10-08-1987
OBC GEN. WE 347.92 30-10-2001
MBC GEN. WE 350.38 20-09-1993
EWS GEN 348.99 30-04-1995
  WD 253.26 15-08-1975
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें