फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC school lecturers grade 1: भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

Wed, 24 Jun 2020 01:26 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RPSC
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission ) ने ग्रुप A लेक्चरर्स ग्रेड 1 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 3 और 4 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। ध्यान दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in है। बता दें  कि आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर्स परीक्षा के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता पाई है, उन्हें आवेदन पत्र भरकर काउंसलिंग के समय साथ लाना होगा। काउंसलिंग राउंड में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना भी जारी की गई है। परिणामों का सीधा लिंक उम्मीदवारों को आगे भी मिल जाएगा। नीचे दिए चरणों का पालन करके देखें परिणाम...
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम-
चरण - 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण – 2 उसके बाद परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण – 4 सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें।

अपना परिणाम देखने के लिए यहां दिए  लिंक पर क्लिक करें...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें