बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC- Bihar Public Service Commission) ने 65वीं कंबाइंड मेन (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा की अस्थायी परीक्षा तिथियां जारी कर दीं। आयोग ने इन तिथियों को शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने BPSC 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में पास हुए हैं, वे bpsc.bih.nic.in पर अस्थायी परीक्षा अनुसूची ऑनलाइन देख सकते हैं।इसके लिए आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने 25, 26 और 28 जुलाई, 2020 को आयोजित होने वाली 65 वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा निर्धारित की है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।