राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा पिछले साल दिसंबर 2022 में आयोजित की गई थी। पिछले साल 21, 22, 23 और 26 दिसंबर को आयोजित सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा की जारी उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह 22 से 24 मार्च तक जारी आंसर की पर 100 रुपये प्रति चुनौती का शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।