फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Tue, 11 Feb 2025 04:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment Assistant Professor 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ब्रांड स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी में सहायक प्रोफेसर के पदों भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। पात्र उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन)- 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर 21 फरवरी, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग का लक्ष्य 329 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरना है। 

विज्ञापन


रिक्ति विवरण

 
कैटेगरी स्पेशलिटी पदों की संख्या
ब्रांड स्पेशलिटी मनोरोग (Psychiatry) 3
  शिशु औषध (Pediatrics) 27
  जिरियाट्रिक्स मेडिसिन (Geriatrics) 2
  रेस्पिरेटरी मेडिसिन / टीवी एंड चेस्ट (Respiratory Medicine/ TB & Chest) 1
  जनरल सर्जरी (General Surgery) 36
  अस्थि रोग (Orthopedics) 18
  स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obstetrics & Gynecology) 15
  फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (Physical Medicine & Rehabilitation - PMR) 6
  नेत्र / आप्थाल्मालॉजी (Ophthalmology) 6
  रेडिएशन एंड ऑन्कोलॉजी / रेडियोथैरेपी (Radiation Oncology/ Radiotherapy) 6
  ईएनटी (Oto-Rhino-Laryngology - ENT) 5
  निश्चेतन (Anesthesiology) 27
  रेडियो डायग्नोसिस (Radio Diagnosis) 34
  डर्माटोलॉजी, वेनरोलॉजी और लेप्रोसी (Dermatology, Venereology & Leprosy) 4
  जनरल मेडिसिन (General Medicine) 45
  ट्रोमेटोटोलॉजी एंड सर्जरी (Traumatology & Surgery) 1
सुपर स्पेशलिटी शिशु शल्य (Pediatric Surgery) 4
  प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (Plastic & Reconstructive Surgery) 5
  मेडिकल ऑन्कोलॉजी (Medical Oncology) 9
  सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (Surgical Oncology) 10
  यूरोलॉजी (Urology) 6
  कार्डियोलॉजी (Cardiology) 3
  गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology) 7
  सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (Surgical Gastroenterology) 11
  न्यूरोलॉजी (Neurology) 9
  नेफ्रोलॉजी (Nephrology) 8
  न्यूरो सर्जरी (Neurosurgery) 13
  नियोनाटोलॉजी (Neonatology) 3
  क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी (Clinical Immunology & Rheumatology) 1
  पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (Pediatric Neurology) 1
  वायरोलॉजी (Virology) 1
  पीडियाट्रिक कार्डियो थोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी (Pediatric Cardiothoracic & Vascular Surgery) 1


 

पात्रता मानदंड

आवेदकों के पास एमडी/एमएस या समकक्ष/पीजी डिग्री (प्रासंगिक विषय) होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें टैब पर जाएं
  • इसके बाद, एसएसओ पोर्टल पर पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें