10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में उत्तर प्रदेश सर्कल के लिए 3,004 पद, बिहार में 783, छत्तीसगढ़ में 638, और मध्य प्रदेश में 1,314 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
राज्यवार रिक्तियां और आवश्यक भाषाएं
| राज्य/सर्किल |
रिक्त पदों की संख्या |
आवश्यक भाषा |
| उत्तर प्रदेश |
3004 |
हिंदी |
| उत्तराखंड |
568 |
हिंदी |
| बिहार |
783 |
हिंदी |
| छत्तीसगढ़ |
638 |
हिंदी |
| दिल्ली |
30 |
हिंदी |
| राजस्थान |
एनए |
हिंदी |
| हरियाणा |
82 |
हिंदी |
| हिमाचल प्रदेश |
331 |
हिंदी |
| जम्मू-कश्मीर |
255 |
हिंदी/उर्दू |
| झारखंड |
822 |
हिंदी |
| मध्य प्रदेश |
1314 |
हिंदी |
| केरल |
1385 |
मलयालम |
| पंजाब |
400 |
पंजाबी/अंग्रेजी/हिंदी |
| महाराष्ट्र |
25 |
कोंकणी/मराठी |
| उत्तर पूर्वी क्षेत्र |
1260 |
बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/मणिपुरी/मिज़ो |
| ओडिशा |
1101 |
उड़िया |
| कर्नाटक |
1135 |
कन्नड़ |
| तमिलनाडु |
2292 |
तमिल |
| तेलंगाना |
519 |
तेलुगू |
| असम |
1870 |
असमिया/बंगाली/बोडो/हिंदी/अंग्रेजी |
| गुजरात |
1203 |
गुजराती |
| पश्चिम बंगाल |
923 |
बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/नेपाली |
| आंध्र प्रदेश |
1215 |
तेलुगू |
इन दोनों पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के अंतर्गत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार का मौका भी मिलेगा, जिसके लिए करेक्शन विंडो 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।
वेतनमान (पद के अनुसार)
| पद |
वेतनमान (रुपये में) |
| ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) |
12,000 – 29,380 |
| असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवक |
10,000 – 24,470 |
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन किया जा सकता है:
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाएं।
- नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और आवश्यक विवरण भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- सबमिट बटन दबाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।