RPSC Recruitment 2023: कुल पद
राजस्थान लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के आधार पर 1916 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-
- वनस्पति विज्ञान: 70 पद
- रसायन विज्ञान: 81 पद
- गणित: 53 पद
- फिजिक्स: 60 पद
- जूलॉजी: 64 पद
- ए.बी.एस.टी: 86 पद
- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 71 पद
- ई.ए.एफ.एम: 70 पद
- भूविज्ञान: 06 पद
- लॉ: 25 पद
- अर्थशास्त्र: 103 पद
- अंग्रेजी: 153 पद
- भूगोल: 150 पद
- हिंदी: 214 पद
- इतिहास: 177 पद
- समाजशास्त्र: 80 पद
- दर्शनशास्त्र: 11 पद
- राजनीति विज्ञान: 181 पद
- लोक प्रशासन: 45 पद
- संस्कृत: 76 पद
- उर्दू: 24 पद
- पंजाबी: 01 पद
- लाइब्रेरी साइंस: 01 पद
- मनोविज्ञान: 10 पद
- राजस्थानी: 06 पद
- सिंधी: 03 पद
- जैनोलॉजी: 01 पद
- परिधान उत्पादन और निर्यात प्रबंधन: 01 पद
- सैन्य विज्ञान: 01 पद
- कला इतिहास: 02 पद
- म्यूज़ियोलॉजी: 02 पद
- ड्राइंग और पेंटिंग: 35 पद
- संगीत: 18 पद
- एप्लाइड आर्ट: 05 पद
- पेंटिंग: 05 पद
- मूर्तिकला: 04 पद
- संगीत तबला: 02 पद
- कृषि: 16 पद
RPSC Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/एसटी/EWS/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
RPSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया
संबंधित स्ट्रीम में मास्टर डिग्री से लेकर पीएचडी डिग्रीधारक अभ्यर्थी न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पास हों। इस मानक के उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों ने यूजीसी या सीएसआइआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Eligibility Test) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
RPSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर पंजीकरण करें और पद के लिए आवेदन करें।
- फिर दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- इसके साथ फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।