फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC Civil Judge 2023: छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 24 Jun 2023 10:52 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC Civil Judge 2023 Recruitment: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) शनिवार, 24 जून, 2023 को सिविल जज भर्ती 2023 के पद के लिए पंजीकरण समाप्त कर देगा। उम्मीदवार सीजीपीएससी सिविल जज भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CGPSC Civil Judge 2023 Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC Civil Judge 2023 Recruitment: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) शनिवार, 24 जून, 2023 को सिविल जज भर्ती 2023 के पद के लिए पंजीकरण समाप्त कर देगा। उम्मीदवार सीजीपीएससी सिविल जज 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सिविल जज भर्ती में रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 05 जून, 2023 को सिविल जज 2023 के पद के लिए पंजीकरण शुरू किया। उम्मीदवार 24 जून, 2023 को रात 11:59 बजे तक सीजीपीएससी सिविल जज 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास 25 और 26 जून को अपने आवेदन पत्र में बदलाव करने का अवसर होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास 500 रुपये शुल्क का भुगतान करके 27 और 28 जून तक आवेदन पत्र में बदलाव करने का विकल्प होगा। भर्ती ड्राइव का लक्ष्य कुल 49 रिक्तियों को भरना है।
 

Read in EnglishCGPSC Civil Judge 2023: Registration Ends Today at psc.cg.gov.in, How to Apply for 49 Posts


 

आयु सीमा : आवेदकों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2024 तक 21 से 35 वर्ष के बीच है।

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
 
आवेदन शुल्क : राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों का अधिवास छत्तीसगढ़ में है, उन्हें इस शुल्क से छूट दी गई है। इसके अलावा, सिविल जज के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 77,840 रुपये से 1,36,520 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

विज्ञापन

CGPSC Civil Judge 2023: सिविल जज भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन?

सीजीपीएससी सिविल जज 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :- 
  1. उम्मीदवार सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. होम पेज पर "ऑनलाइन आवेदन" पर क्लिक करें।
  3. अब "सिविल जज-2023" पर क्लिक करें।
  4. अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  7. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें