फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Recruitment 2023: लाइब्रेरियन सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 04 Sep 2023 04:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से लाइब्रेरियन सहित कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई), और एपी (गृह विज्ञान) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।  उम्मीदवार 06 सितंबर से 05 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

RPSC Recruitment भर्ती विवरण

आरपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 533 रिक्तियों को भरना है,जिनमें से 247 रिक्तियां लाइब्रेरियन के पद के लिए, 247 पीटीआई पदों के लिए और 39 रिक्तियां एपी (गृह विज्ञान) पदों के लिए हैं।

विज्ञापन

RPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग/बीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीसी (क्रीमी लेयर) बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीडब्ल्यूडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें