इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेड-2 और 63 पद एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-IV के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को पढ़ें।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स की मदद से अपना आवेदन कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
- पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।