आवेदक उम्मीदवार को देवनागरी लिपियों में हिंदी पढ़ने - लिखने के कामकाजी ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शारीरिक मानदंड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई- 168 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-86 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
- जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर): 350 रुपये
- गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी और विशेष ओबीसी राजस्थान के उम्मीदवार: 250 रुपये
- राजस्थान के एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवार: 150 रुपये
अहम तारीखें
- अधिसूचना जारी होने की तारीख : 03 फरवरी, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि शुरू: 09 जून, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जून, 2021
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 जून, 2021 से 29 जून, 2021 तक
rpsc.rajasthan.gov.in या
https://sso.rajasthan.gov.in/signin के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए
आरपीएससी की वेबसाइट या
आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देख सकते हैं।