संघ लोक सेवा आयोग की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी में दाखिले के लिए यूपीएससी एनडीए II (UPSC NDA II) 2021 की अधिसूचना बुधवार, 9 जून, 2021 को जारी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, छात्रों के पास पंजीकरण के लिए 29 जून, 2021 तक का समय होगा। परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अधिसूचना जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी इस खबर में दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यूपीएससी एनडीए II 2021 अधिसूचना 400 रिक्त पदों के लिए जारी की गई है। साथ ही, वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी एनडीए II 2021 की परीक्षा 05 सितंबर, 2021 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। वहीं, इस बीच, यूपीएससी एनडीए / एनए I परीक्षा 2021 का परिणाम के भी जल्द ही जारी होने की संभावना है।
यूपीएससी एनडीए II 2021 योग्यता