फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Physiotherapist 2026: राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट की सरकारी नौकरी, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता

Wed, 22 Jul 2026 04:29 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट के 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू होंगे और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पात्रता मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
RPSC Physiotherapist Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 के तहत चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के लिए की जाएगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 21 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन संशोधन अंतिम तिथि के 10 दिन के भीतर

 

किस श्रेणी में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में कुल 20 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 2 रिक्तियां भूतपूर्व सैनिक और 2 दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
श्रेणी कुल पद
सामान्य 7
एससी 3
एसटी 2
ओबीसी 5
एमबीसी 1
ईडब्ल्यूएस 2
कुल 20

क्षैतिज आरक्षण
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 2 पद (सामान्य-1, ओबीसी-1)
  • दिव्यांग (PH): 2 पद (सामान्य-1, ओबीसी-1)
 

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए-
  • माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
  • सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा
  • देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान
  • राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान

अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आयोग द्वारा निर्धारित समय तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है।
 
विषय प्रश्न अंक समय
संबंधित विषय 150 150 2 घंटे 30 मिनट

अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच होगी।
 

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / अनारक्षित एवं क्रीमी लेयर 600 रुपये
राजस्थान के SC / ST / OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / EWS 400 रुपये
दिव्यांग 400 रुपये

यह शुल्क राजस्थान की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था के तहत लिया जाएगा।

RPSC Physiotherapist Recruitment 2026 - PDF

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर जाएं।
  • यदि पहले OTR नहीं कराया है तो आधार या जन आधार के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • Citizen Apps (G2C) में लॉग इन कर Recruitment Portal खोलें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी जानकारी भरें।
  • वेबकैम के माध्यम से लाइव फोटो अपलोड करें। ओटीपी आधारित सत्यापन अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  • आवेदन पत्र की जांच कर अंतिम रूप से जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें