IBPS PO, SO 2026: ऐसे करें आवेदन
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- IBPS PO/SO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 26 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।