फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Jobs 2025: आरपीएससी ने निकाली 500+ सरकारी नौकरियां, लाइब्रेरियन भर्ती के लिए 12वीं पास करें आवेदन

Wed, 05 Mar 2025 03:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Librarian Grade 3 Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लाइब्रेरियन ग्रेड-III भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू करेगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिसंबर में पहले ही जारी हो गया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC Librarian Grade 3 Recruitment 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Librarian Grade 3 Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RPSC) लाइब्रेरियन ग्रेड-III भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोलेगा। जिसमें राज्यभर में लाइब्रेरियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2025 से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा। साथ ही, आवेदन शुल्क का भुगतान भी 3 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है।  
 
पद का नाम विभाग गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III माध्यमिक शिक्षा विभाग 439 61 500
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III संस्कृत शिक्षा विभाग 44 04 48
कुल ------ 483 65 54

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड-III भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उसके पास पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा, राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं की समझ भी अनिवार्य है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जो 1 जनवरी 2026 तक पूरी हो चुकी हो। वहीं, अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इतनी मिलेगा वेतन 

लाइब्रेरियन ग्रेड-III पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर प्रति माह वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

परीक्षा तिथि

भर्ती बोर्ड के अनुसार, लाइब्रेरियन ग्रेड-III पदों की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें