BSF HCM & ASI Steno Exam 2025: चयन प्रक्रिया
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा और दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।
- लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, और तकनीकी कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
- कौशल परीक्षा: स्टेनो पदों के लिए, उम्मीदवारों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड कौशल पर परीक्षण लिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- चिकित्सीय परीक्षा: अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।
BSF HCM Admit Card 2025: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें
यदि आपने बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल और ASI स्टेनो पदों के लिए आवेदन किया है, तो हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
- सबसे पहले, बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Latest News" सेक्शन में जाएं।
- अब "BSF HCM/ASI Steno Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका BSF HCM Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- हॉल टिकट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सहेज लें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट लेना चाहिए।