फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC JLO Bharti 2025: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए मौका! जूनियर लीगल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती; 27 अगस्त से करें आवेदन

Wed, 20 Aug 2025 05:20 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC JLO Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC JLO Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है। आयोग की ओर से जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होकर 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर ओबीसी/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये तय किया गया है। वहीं नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी/बीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा सभी दिव्यांगजन आवेदकों के लिए भी आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें