फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC JLO Notification 2023: जूनियर लीगल ऑफिसर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, 10 जुलाई से करें आवेदन

Thu, 06 Jul 2023 03:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC JLO 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) 2023 के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC JLO Notification 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) 2023 के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 09 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

RPSC JLO पदों का विवरण

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 140 रिक्तियों को भरना है।

RPSC JLO 2023 शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल की दक्षता (व्यावसायिक) डिग्री के पाठ्यक्रम के साथ समकक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कामकाजी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

RPSC JLO 2023 आयु सीमा

जूनियर लीगल ऑफिसर पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2024 से की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मताबिक छूट भी दी जाएगी।

RPSC JLO 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग/बीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

RPSC JLO ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं। 

  • अब भर्ती अधिसूचना का चयन करें।

  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म खोलें।

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

  • मूल फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दिए गए प्रारूप में अपलोड करें।

  • मूल विवरण भरें और बैंक चालान के साथ शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें