फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Head Master Result: राजस्थान पीएससी ने जारी किया हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम, 193 का चयन

Sat, 30 Apr 2022 02:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Head Master Result: राजस्थान पीएससी की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार हेडमास्टर के पदों पर कुल 193 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब आयोग की ओर से इन सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
RPSC Head Master Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Head Master Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पीएससी की ओर से आयोजित की गई इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे चेक कर सकते हैं हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम..

विज्ञापन

RPSC Head Master Result: बीते साल हुई थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक, प्रवेशिका विद्यालय में हेडमास्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से सावधानी का ध्यान रखते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 

RPSC Head Master Result: 193 उम्मीदवारों का हुआ चयन 
राजस्थान पीएससी की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार हेडमास्टर के पदों पर कुल 193 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब आयोग की ओर से इन सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 83 उम्मीदवारो का चयन किया जाना है। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

RPSC Head Master Result: कैसे चके करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेडमास्टर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब पीडीएफ में ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर तलाशें। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
 
विज्ञापन

RPSC Head Master Result: आयोग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में महत्वपूर्ण सूचना दी है। आयोग ने कहा है कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन सूची / वरियता सूची नहीं है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों / नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी तथा पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य सूची एवं आरक्षित सूची जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें