फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Vacancy: कृषि शिक्षक के 500 पदों पर आज से आवेदन शुरू, तीन अक्तूबर अंतिम तिथि; आयु में मिलेगी 2 साल की छूट

Thu, 04 Sep 2025 10:05 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में कृषि व्याख्याता के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 4 सितंबर से 3 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
RPSC - फोटो : https://rpsc.rajasthan.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कृषि व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 4 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 3 अक्तूबर 2025 तय की गई है। सचिव रामनिवास मेहता ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा। वहीं, पदों की श्रेणी और अन्य विस्तृत विवरण भी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी मान्यता प्राप्त कृषि या बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री, संबंधित विषय में पीजी डिग्री और बी. एड. होना जरूरी है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01.01.2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार 01.01.2026 को निर्धारित अधिकतम आयु से ऊपर हो जाता है, तो उन्हें नियमों के अनुसार दो वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन 

वेतन इस पद के लिए पे-बैंड और पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 में निर्धारित किया गया है, जिसमें ग्रेड पे 4800 रुपये शामिल है।

देखें परीक्षा पैटर्न

पेपर-I सामान्य अध्ययन: इस पेपर की अवधि 1 घंटा 30 मिनट है। इसमें राजस्थान और भारत का इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, मानसिक योग्यता, माध्यमिक स्तर का गणित और सांख्यिकी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा योग्यता, समसामयिक घटनाएं, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति, राजस्थान का भूगोल, शैक्षिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन और बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 जैसे विषय शामिल होंगे।

पेपर-II संबंधित विषय: इस पेपर की अवधि 3 घंटे है। इसमें संबंधित विषय का ज्ञान उच्चतर माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर परखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षाशास्त्र, शिक्षण सामग्री और शिक्षा में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

राजस्थान में तीन अन्य भर्तियों के लिए आवेदन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तीन बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पदों के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 8 सितंबर है, जबकि परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इसी तरह, माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षा के प्राध्यापक-कोच के 3225 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर तय की गई है और परीक्षा 31 मई से 16 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर के 10 विषयों के लिए 6500 पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर तक है और परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में प्रस्तावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें