Rajasthan AE Exam City Slip: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी एई सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
25 सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2025 को जारी किया गया और इसे SSO पोर्टल पर डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवश्यक जानकारी सहित एडमिट कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रीलिम्स परीक्षा 28 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा।आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक अनुमति होगी।