फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Vacancy: एम्स में 2.20 लाख तक की नौकरी के लिए आवेदन का आखिरी मौका! मेडिकल फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती

Mon, 22 Sep 2025 09:47 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Vacancy: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Bilaspur Faculty Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), बिलासपुर में फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कुल 90 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक ही चलेगी। ऐसे में जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Professor Recruitment 2025: पदों का विवरण

  • प्रोफेसर- 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर- 14 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 39 पद
  • कुल पद- 90

आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 29 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक एम्स बिलासपुर भेजना अनिवार्य होगा।

AIIMS Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का राज्य चिकित्सा परिषद, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास डीएनबी (DNB) की योग्यता है, उन्हें एमसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना देखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Bilaspur Jobs: आयु सीमा

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा सीधी भर्ती पर 58 वर्ष और प्रतिनियुक्ति पर 56 वर्ष निर्धारित है। रिटायर्ड फैकल्टी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 70 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।

AIIMS Faculty Posts Salary: वेतनमान

एम्स बिलासपुर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹1,01,500 से ₹2,20,400 तक वेतन मिलेगा।

AIIMS Bilaspur Recruitment: आवेदन शुल्क

एम्स बिलासपुर फैकल्टी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,360 रुपये तय किया गया है। वहीं, दिव्यांगजन (PwD) उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

AIIMS Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।
  • अब ‘Recruitment’ टैब पर क्लिक करें और फैकल्टी (ग्रुप-ए) सेक्शन चुनें।
  • नोटिफिकेशन PDF खोलें और उसमें दिए गए ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें और शुल्क NEFT मोड से Executive Director, AIIMS Bilaspur के पक्ष में जमा करें।
  • ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे भरकर निर्धारित समय तक एम्स बिलासपुर भेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें