मार्च में हुई लिखित परीक्षा
आरपीएफ कांस्टेबल की यह भर्ती 4660 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से 452 पद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के लिए भी आरक्षित थे। फिलहाल केवल कॉन्स्टेबल का परिणाम जारी किया गया है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2026 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। PET और PMT में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट लिया गया। इसके बाद कुल मिलाकर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में rrbcdg.gov.in खोलें।
- Latest Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां CEN RPF 02/2024 Constable: Panel & Cut Off का लिंक देखें और खोलें।
- नोटिस में Result वाले लिंक को ओपन करें।
- खुली हुई PDF या पेज में उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची चेक करें।
- अपने रोल नंबर को आसानी से ढूंढने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।
- अगर आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप अंतिम रूप से चयनित हैं।