कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा, जो 29,000-78,640 रुपये के वेतनमान (भत्तों सहित) के अंतर्गत होगा। विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग 58,514 रुपये (एचआरए को छोड़कर) तक पहुंच सकता है, जो समय-समय पर नियमानुसार बढ़ता भी है।
नोट करें तिथियां
| आयोजन |
तारीख |
| ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क भुगतान शुरू |
16 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की अंतिम तिथि |
8 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (संभावित) |
11 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (संभावित) |
07 जून 2026 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये के साथ 18% जीएसटी आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन (EXS) उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये सूचना शुल्क निर्धारित है, जिस पर 18% जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा। आरबीआई कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।