फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPESB Vacancy: एमपी में समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू; जानें रिक्तियों का विवरण

Wed, 26 Feb 2025 01:17 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPESB Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 1 भर्ती के तहत 157 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPESB Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) द्वारा समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती का  अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11 मार्च तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 है। इसके अलावा आवेदन पत्र में संशोधन 16 मार्च 2025 तक होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2025
  • आवेदन में संशोधन की तिथि: 25 फरवरी 2025 से 16 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा की तिथि: 15 मई 2025 से प्रारंभ

पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। साथ विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग पात्रता मानदंड तय किया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

  • सीधी भर्ती- 139 पद
  • सीधी भर्ती बैकलॉग- 08 पद
  • संविदा भर्ती- 10 पद

15 मई से होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश में ग्रुप 1 भर्ती के तहत 157 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। समूह-1 उपसमूह-3  भर्ती की परीक्षा 15 मई 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और सामान्यजन (केवल मध्य प्रदेश के निवासी) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

MPESB Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर 'MP Group-1 Recruitment Notification 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करे और फिर लॉगिन करें। 
  • इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करे। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का  प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें