फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF Constable Physical: नवंबर में होगा आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का शारीरिक परीक्षण, नोट करें तिथियां

Fri, 17 Oct 2025 06:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPF Constable PET/PST Schedule 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मापन परीक्षण की तिथियां जारी कर दी हैं। फिजिकल टेस्ट नवंबर में आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPF Constable PET/PST 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए आरपीएफ कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) शामिल हैं। 

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार, शारीरिक परीक्षा 13 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार परीक्षा स्थल, तिथि और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और माप मानकों का परीक्षण किया जाएगा। 

शेड्यूल की पीडीएफ में क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों और रिपोर्टिंग निर्देशों का पूरा विवरण दिया गया है, जिसे उम्मीदवार rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RPF Constable PET 2025: आरपीएफ कांस्टेबल फिजिकल के लिए आवश्यकताएं

पीईटी में उम्मीदवारों की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी शारीरिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है। पुरुषों के लिए 1600 मीटर दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होती है, जबकि महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 40 सेकंड में। पुरुषों को 14 फीट लंबी कूद और 4 फीट ऊंची कूद, जबकि महिलाओं को 9 फीट लंबी और 3 फीट ऊंची कूद करनी होगी। पूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट है, लेकिन उन्हें पीएमटी में भाग लेना अनिवार्य है।
 
वर्ग दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद विशेष छूट
पुरुष उम्मीदवार 1600 मीटर – 5 मिनट 45 सेकंड में 14 फीट 4 फीट पूर्व सैनिकों को PET से छूट (लेकिन PMT में भाग अनिवार्य)
महिला उम्मीदवार 800 मीटर – 3 मिनट 40 सेकंड में 9 फीट 3 फीट पूर्व सैनिकों को PET से छूट (लेकिन PMT में भाग अनिवार्य)
 
विज्ञापन

RPF Constable PMT 2025: शारीरिक मानक परीक्षण के लिए आवश्यकताएं

शारीरिक मानक परीक्षण में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई और पुरुषों की छाती का माप लिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए ऊंचाई पुरुषों की 165 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह क्रमशः 160 सेमी और 152 सेमी है।
 
वर्ग पुरुष - ऊंचाई महिला - ऊंचाई पुरुष – छाती (बिना फैलाए/फैलाकर)
UR / EWS / OBC 165 सेमी 157 सेमी 80 सेमी / 85 सेमी
SC / ST 160 सेमी 152 सेमी 76.2 सेमी / 81.2 सेमी
गढ़वाली, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊंनी आदि 163 सेमी 155 सेमी 80 सेमी / 85 सेमी
 

एडमिट कार्ड कब आएंगे?

PET/PMT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दो सप्ताह पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें