Executive Trainee Eligibility: आवश्यक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री निम्नलिखित विषयों में हो सकती है:
- केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पॉलीमर साइंस
- इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल
- प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैनुफेक्चरिंग/ऑटोमोबाइल
- कंप्यूटर साइंस/आईटी
उम्मीदवार को इन विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
GAIL Vacancy Age Limit: आयु-सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तिथि (18 मार्च 2025) के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।