फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela 2025: नौ अप्रैल को यूपी में तीन जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 1900 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका

Sun, 06 Apr 2025 05:54 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Rojgar Mela 2025:  उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को तीन अलग-अलग जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां 1900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए जाएंगे। यह रोजगार मेले आगरा, अलीगढ़ और चंदौली में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rojgar Mela 2025 UP: अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आने वाला है। उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को तीन अलग-अलग जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां 1900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए जाएंगे। यह रोजगार मेले आगरा, अलीगढ़ और चंदौली में आयोजित होंगे और इनमें भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Rojgar Mela in Agra: फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों के लिए अवसर

आगरा में 9 अप्रैल को आयोजित रोजगार मेले में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए मौके हैं। यहां अप्रेंटिस ट्रेनी के 500 पदों के लिए चयन किया जाएगा, जिनमें सैलरी 13,370 रुपये प्रति माह तक होगी। इस जॉब फेयर में 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयोजन स्थल क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, साईं की तकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rojgar Mela in Aligarh: 900 से अधिक वैकेंसी

अलीगढ़ में भी 9 अप्रैल को एक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 900 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां क्वालिटी चेकर, स्टोर कीपर, हेल्पर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, एचआर मैनेजर जैसे विभिन्न पदों पर चयन होगा। उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 22,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आयोजन स्थल है गगन कालेज आफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलोजी, आगरा रोड, अलीगढ़।

Rojgar Mela in Chandauli: फ्रेशर्स के लिए बेहतरीन अवसर

चंदौली में 9 और 10 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां 500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये वेतन मिलेगा। यह रोजगार मेला खासकर फ्रेशर्स के लिए बेहतरीन अवसर है। आयोजन स्थल विकास खण्ड सकलडीहा व विकास खण्ड धानापुर परिसर, चंदौली रहेगा।

आवश्यक दस्तावेज

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे। इनमें अपडेटेड सीवी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों की जरूरत आपको इंटरव्यू के दौरान पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें