फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएलआईएमएस वैकेंसी 2026: राम मनोहर लोहिया में चल रही है गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, वेतन 18000 से 1.77 लाख तक

Thu, 27 Aug 2026 05:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

आरएमएलआईएमएस, लखनऊ में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती का मौका है। संस्थान ने ग्रुप बी, सी और डी के 74 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख से पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RMLIMS Recruitment 2026: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत ग्रुप 'बी', 'सी' और 'डी' के कुल 74 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अक्तूबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • मेडिकल फिजिसिस्ट: भौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ रेडियोलॉजिकल/मेडिकल फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा और मान्यता प्राप्त रेडिएशन थेरेपी विभाग में 12 महीने की इंटर्नशिप होनी चाहिए।
  • रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर: मेडिकल फिजिसिस्ट के समान शैक्षणिक योग्यता के साथ AERB के नियमों के अनुसार RSO की योग्यता होनी चाहिए।
  • हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II: 10वीं पास होना जरूरी है। अस्पताल, नर्सिंग होम या डॉक्टर के साथ काम करने का अनुभव होने पर प्राथमिकता मिल सकती है।
  • स्टेनोग्राफर: 55% से अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और अंग्रेजी में 40 या हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है। कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • रिसेप्शनिस्ट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता/जनसंपर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क जीएसटी कुल शुल्क
सामान्य 1,000 180 1,180
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 1,000 180 1,180
एससी/एसटी 600 108 708
दिव्यांगजन शुल्क माफ - -

कैसे होगी स्क्रीनिंग परीक्षा?

स्क्रीनिंग परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए होगी। इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे। न्यूनतम जरूरी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में से हर श्रेणी में उपलब्ध पदों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

सीबीटी परीक्षा पैटर्न

विषय अंक
पद से संबंधित विषय 60
सामान्य अंग्रेजी 10
सामान्य ज्ञान 10
तर्कशक्ति 10
गणितीय योग्यता 10
कुल 100

कौशल परीक्षा

  • स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए मुख्य परीक्षा के बाद कौशल परीक्षा होगी।
  • हर श्रेणी में पदों की संख्या के 5 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसमें स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी के लिए मंगल/कृतिदेव 10 फॉन्ट का विकल्प होगा।
  • कौशल परीक्षा केवल योग्यता जांचने के लिए होगी। इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे।

इतना मिलेगा वेतन

वेतन स्तर वेतनमान शुरुआती मूल वेतन
लेवल-1 18,000-56,900 18,000 + भत्ते
लेवल-4 25,500-81,100 25,500 + भत्ते
लेवल-5 29,200-92,300 29,200 + भत्ते
लेवल-10 56,100-1,77,500 56,100 + भत्ते
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी जानकारी जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें