किस बैंक में कितनी वैकेंसी है?
संशोधित आंकड़ों के अनुसार, आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती के तहत 11 सहभागी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,565 पद हैं।
| सहभागी बैंक |
कुल पद |
| बैंक ऑफ बड़ौदा |
1,900 |
| बैंक ऑफ इंडिया |
500 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
1,100 |
| केनरा बैंक |
1,500 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
500 |
| इंडियन बैंक |
650 |
| इंडियन ओवरसीज बैंक |
550 |
| पंजाब नेशनल बैंक |
504 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक |
161 |
| यूको बैंक |
200 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
उपलब्ध नहीं |
| कुल |
7,565 |
यानी सबसे ज्यादा 1,900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इसके बाद केनरा बैंक में 1,500 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1,100 पद हैं।
श्रेणीवार कितनी बढ़ी वैकेंसी?
आईबीपीएस की ओर से जारी पुराने और संशोधित आंकड़ों की तुलना करने पर सभी प्रमुख श्रेणियों में पद बढ़े हैं।
- सबसे अधिक 81 पद अनारक्षित श्रेणी में बढ़े
- अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों में 54
- अनुसूचित जाति में 30
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 20
- अनुसूचित जनजाति में 15 पद बढ़ाए गए
| श्रेणी |
पहले पद |
संशोधित पद |
बढ़ोतरी |
| अनुसूचित जाति |
1,131 |
1,161 |
30 |
| अनुसूचित जनजाति |
562 |
577 |
15 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग |
2,015 |
2,069 |
54 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
721 |
741 |
20 |
| अनारक्षित |
2,936 |
3,017 |
81 |
| कुल |
7,365 |
7,565 |
200 |
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कितने पद हैं?
संशोधित आंकड़ों में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कुल 334 पद निर्धारित हैं। इनमें श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस तरह है:
- एचआई: 86 पद
- ओसी: 80 पद
- वीआई: 77 पद
- आईडी: 91 पद
पहले इन चार श्रेणियों के लिए क्रमश: 84, 78, 75 और 89 पद थे। यानी प्रत्येक श्रेणी में 2-2 पदों की बढ़ोतरी हुई है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
आईबीपीएस पीओ भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में होगा। चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- व्यक्तित्व परीक्षण
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की गई है। मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2026 में होने की संभावना है और इसका परिणाम नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा।
इसके बाद नवंबर 2026 में व्यक्तित्व परीक्षण और नवंबर-दिसंबर 2026 में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम आवंटन यानी अस्थायी आवंटन जनवरी 2027 में किया जाएगा।
पीओ/एमटी को कितना वेतन मिलेगा?
प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक है। वेतनमान का क्रम इस प्रकार है: 48,480-2,000/7-62,480-2,340/2-67,160-2,680/7-85,920 रुपये
चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के अलावा संबंधित सहभागी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।