फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021: जल्द ही जारी होंगे लिखित परीक्षा के परिणाम और PET और PST के लिए इतने अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा

Fri, 07 Jan 2022 01:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा खत्म हो चुकी है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है और अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा खत्म हो चुकी है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक आवेदन मांगे थे और पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की थी। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के Current AffairsFREE EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

जल्द ही जारी होंगे परिणाम:

GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर 2021 को जारी करके इस पर अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर 2021 तक आपत्ति मांगी थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा पूरी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है की आयोग जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में SSC ने अभी कोई सूचना नहीं जारी की है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  
SSC CGL सैलरी - पढ़ें यहाँ  
SSC CGL सिलेबस: पढ़ें  
SSC CGL एलिजिबिलिटी: पढ़ें 

PET और PST के लिए कितने अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा:

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए लिखित परीक्षा के बाद PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन रिक्तियों की संख्या सिर्फ 25,271 है, इसलिए SSC काफी संख्या में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में ही बाहर करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के सिर्फ 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें PET और PST के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। हालांकि आयोग कितने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित करती है, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।

पिछले वर्षों की जीडी परीक्षा की कट ऑफ

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें