आयोग ने विभिन्न विभागों में ड्राफ्ट्समैन, तकनीशियन ग्रेड- II, ट्यूबवेल ऑपरेटर, प्लंबर, मेंटेनेंस असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर, ट्रेसर और बेंचकला इंस्ट्रक्टर सहित 196 विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, UKSSSC ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू हुए थे, इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग लिखित परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।