बोर्ड ने 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह की पारी में आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 9.65 लाख में से 9.02 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। जिसका निस्तारण करने के बाद ही अब रिजल्ट जारी किया गया है।