फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Mains Level 2 Result 2023 Out: रीट मेन्स लेवल 2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 02 Jun 2023 10:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

REET Mains Level 2 Result 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -2) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
REET Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET Mains Level 2 Result 2023 Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -2) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट सामाजिक अध्ययन विषय के 4712 पदों के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन

रीट मेन्स लेवल 2 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। RSMSSB REET 2022 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 1 मार्च को दो पारियों में सुबह की पारी साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 21,000 प्राथमिक और 27,000 उच्च प्राथमिक पदों सहित कुल 48,000 रिक्तियों को भरना है।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अब रिजल्ट टैब पर जाएं।

  • “उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (L-2) SST 2022 दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें



इससे पहले राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने रीट मुख्य परीक्षा लेवल 1 का रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा के तहत 21 हजार पदों के लिए कुल 41,546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह की पारी में आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 9.65 लाख में से 9.02 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। जिसका निस्तारण करने के बाद ही अब रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

रीट क्या है?

रीट परीक्षा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा कराया जाता है। रीट लेवल 2 परीक्षा पास करने के बाद राजस्थान में अपर प्राइमरी में निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आप योग्य होते हैं। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 6th से 8th क्लास तक के बच्चों को पढ़ाना होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें