राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। रीट 2022 के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर-1 (लेवल-2) को क्लीयर करने वाले उम्मीदवार कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर-2 (लेवल-1) को क्लीयर करने वाले उम्मीदवार पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने के पात्र होंगे।
रीट पेपर-1 (लेवल-2) के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है और पेपर-2 (लेवल-1) के लिए समय दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक है। आवेदक 14 जुलाई को शाम चार बजे से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुल्क
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर का चयन करने पर 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं जो उम्मीदवार रीट परीक्षा के दोनों पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल होना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्के के तौर पर 750 रुपये का भुगतान करना होगा।