फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कितना लगा था आवेदन शुल्क और इस बार इसके कितना रहने की है उम्मीद, जानें यहाँ

Fri, 25 Feb 2022 03:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में आखिरी बार कॉन्स्टेबलकी भर्ती 2018 में निकली थी।
 
विज्ञापन
UP SI Recruitment - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन कियाजा सकता है। राज्य में कई सालों के बाद कॉन्स्टेबल के पदों पर होने जा रही इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबलभर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कितना लगा था आवेदन शुल्क :

राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकली थी और इसके जरिये कुल 49,568 रिक्त पदों को भरा गया था। UPPBPB द्वारा ही आयोजित की गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2018 से 8 दिसंबर 2018 तक चली थी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना था। 

इस बार कितना लग सकता है आवेदन शुल्क :

राज्य में 49,568 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पिछली भर्ती और उससे पहले की भर्ती में भी आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करनाथा। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में भी आवेदन शुल्क 400 रुपये ही रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने केबाद ही सामने आ पाएगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों कोसबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) मेंहिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करकेसफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भीउपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बातकी आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें