फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने कुशल ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 299 पदों में फीटर, ब्यॉयलर मेकर, प्लेटर, पैटर्न मेकर, मिलराइट, पेंटर, रीगर, शिपराइट, वेल्डर और ब्लैकस्मिथ के पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मैट्रिकुलेशन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अप्रेटिंस ट्रेनिंग या आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की टेक्निकल ब्रांच में दो वर्ष की नौकरी करना भी आवश्यक है। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक संस्थान की वेबसाइट से द‌िए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम ति‌थि 20 मई, 2015 और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 25 मई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक प्राधिकरण के वेबसाइट http://www.godiwadabhartee.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें