फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 1333 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने चतुर्थ श्रेणी के 1,333 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत भृत्य, चौकीदार एवं अन्य समकक्ष संवर्ग के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों को आठवीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 4,440-7,440 रुपये ग्रेड पे 1,300 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने के लिए आवेदक मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार सावधानी पूर्वक आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी और विकलांग वर्ग के आवेदकों को 150 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को एम.पी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 70 रुपये भी देना होगा।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा ‌के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई, 2015 को किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन 6 जून, 2015 से 12 जून, 2015 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.vyapam.nic.in/Rulebooks/RB_2015/C4_2015_RULE_BOOK.pdf  पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें