दक्षिण पूर्व रेलवे वर्कशॉप, खड़कपुर ने ट्रेड्समैन अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ट्रेड्समैन अप्रेंटिस के पदों में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, पेंटर, केबल ज्वाइंडर, मैकेनिक, लाइनमैन व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली पर आधारित मैट्रिकुलेशन या 10वीं की परीक्षा में 50 फीसदी अंक और संबंधित एनसीवीटी का आईटीआई प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2015 से की गई है।
8 जून तक है आवेदन की आखिरी तारीख
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किएं जाएंगे। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक रेलवे वर्कशॉप की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और विज्ञप्ति में दिए गए निर्देशों के अनुसार भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'कार्यशाला कार्मिक अधिकारी, दक्षिणपूर्व रेलवे, खड़गपुर जिलाः पश्चिम मिदनापुर, पिन कोड-721301, पश्चिम बंगाल' के पते पर भेजें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'एफए एंड सीएओ, दक्षिण पूर्व रेलवे/गार्डेनरीच' के पक्ष में जमा करना होगा।
आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर आवेदन करने के अंतिम तिथि 8 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उच्चतर योग्यता रखने वाले आवेदकों को कोई वरीयता नहीं दी जाएगी। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ser.indianrailways.gov.in/cris/uploads/files/1431327068308-NOTIFICATION%20OF%20ACT%20APPRENTICE%20%20SERAILWAY.pdf पर लॉग ऑन करें।