फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में 133 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में फिटर के 46 पद, वेल्डर के 21 पद, इलेक्ट्रीशियन के 3 पद, कारपेंटर के 30 पद, पेंटर के 28 पद और मशीनिस्ट के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं पास के साथ - साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। चयनित किए हुए प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपन भी दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

4 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'चीफ वर्कशॉप मैनेजर (पी), मैकिनिकल वर्कशॉप, गोरखपुर' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें। क्षेत्रीय आवेदक बीटीसी गेट, मैकेनिकल वर्कशॉप, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर में स्थित सील्ड ड्रॉप बॉक्स में भी आवेदन पत्र डाल सकते हैं।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। रिक्त पदों पर चयन आईटीआई के अंको की मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों के साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। आवेदन करने और आवेदन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्‍थान की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in/uploads/files/1433232473483-GKP ENG.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें